अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित असीर प्रांत में सऊदी सैनिकों के ठिकाने पर "क़ासिफ़-K2" ड्रोन के माध्यम से बमबारी की। इसी के साथ सऊदी सेना और स्वयं सेवी बलों की तोपख़ाना यूनिट ने भी दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में सऊदी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान पर गोलाबारी की। इन हमलों में कई सऊदी सैनिक हताहत और घायल हुए हैं।
यमनी बलों की ओर से सऊदी अरब पर ड्रोन और तोपख़ाने के हमले सऊदी गठबंधन की ओर से स्वीडन में हुए युद्धविराम के समझौते के उल्लंघन के जवाब में किए जा रहे हैं। स्वीडन के शहर स्टाॅकहोम में यमन के अंसारुल्लाह संगठन और सऊदी समर्थित यमन की त्यागपत्र दे चुकी सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तटवर्ती शहर अलहुदैदा में संघर्ष पर सहमति हुई थी। संघर्ष विराम 18 दिसम्बर से लागू हुआ था लेकिन सऊदी गठबंधन उसके बाद भी अलहुदैदा पर निरंतर हमले कर रहा है। यह तटवर्ती नगर यमन तक मानवताप्रेमी सहायताएं पहुंचाने का एकमात्र मार्ग है।